Tan Man Jeevan Chalo Saware, Yog Marg Apnaye - Yog Geet Lyrics In Hindi

By
Advertisement

"Here is the Lyrics of the Yog Geet in Hindi -Tan Man Jeevan Chalo Savare, Yog Marg Apnaye."

तन मन जीवन चलो सवारे, 
योग मार्ग अपनाये !
वैर भाव को त्याग सभी हम, 
गीत मिलन के गाए  !!

तन मन जीवन चलो सवारे, 
योग मार्ग अपनाये !

आनंदमय हो जीवन सब का, 
योग यही सिखलाये !
हो तन अब भय मुक्त सभी जन, 
दिव्य प्रेम सरसाये ! 

तन मन जीवन चलो सवारे, 
योग मार्ग अपनाये !

यम और नियम हमारे संबल, 
सुखमय जगत बनाये ! 
आसन प्राणायाम ध्यान से, 
स्वास्थ्य शांति सब पाए !

तन मन जीवन चलो सवारे, 
योग मार्ग अपनाये !

उर्जावान बने सब साधक, 
संशय सभी मिटाए !
विश्व एक परिवार योग कर, 
स्वर्ग धरा पर लाये ! 

तन मन जीवन चलो सवारे, 
योग मार्ग अपनाये !
वैर भाव को त्याग सभी हम, 
गीत मिलन के गाए  !!

0 comments:

Post a Comment